Saturday, January 19, 2019

ना हम भूले

ना हम भूले 

हम साथ रहे 
घुल मिल बैठे 
मिलते जुलते
सपने देखे 
अच्छे अच्छे 
दोनों लगते
चलते रहते 
उड़ते उड़ते।  

पल दिन बीते,
हम झगड़ लिए,
कुछ तुम रूठे 
कुछ हम तिनके, 
हम सही रहे 
हम गलत रहे 
अपने अपने 
पाले बदले।  

समझे रिश्ते 
वो टूट गए 
हम दूर हुए, 
तुम दूर गए, 
तुम भूल गए, 
हम भुला रहे, 
बरसों बीते,
दशकों बीते।  

ना हम भूले 
ना तुम भूले 
जो बचे रहे
जाने कैसे 
प्याले पूरे 
आदर वाले 
नेह भरे, 
न्यारे न्यारे।   

-----




No comments:

Post a Comment