Tuesday, May 28, 2013

हममें ये दम कहाँ ?


हममें ये दम कहाँ ? 


१. 
दस्ता हमारे साथ मिल, चलता रहा, चलता रहा,
मिलके किया सबने हवन, हमको सुफल मिलता रहा। 

२. 
छोटा सा है, लेकिन यही, अपना बड़ा मंदर हुआ,
करता इसी की बंदगी, दिल से यहाँ सर है झुका।  

३. 
दोस्ती का क्या कहें, दिल खोल कर मिलता रहा,
खाता-बही रखा नहीं, किसने कहाँ, क्या दे दिया।   

४. 
अपना नही, कुछ भी यहाँ, सब आप का दिया, 
समिधा जुटाने में जुटा, यूं ही कलावा बंध गया। 
  
५.  
तपता हुआ गोला उठा, झकझोरता चला गया,  
अमराइयों की छाँव में, अपना वहाँ झूला पडा। 

६. 
किस धरा पे सो रहा, मधु रस चखा किया,
झरनों से, कंदराओं से, मिलती रही दुआ।  

७. 
किस गाछ तर शीतल हवा, नदियों का जल छका, 
एहसान हम पे जो किया, होगा यहाँ कहाँ अदा।  

८ 
यह तो बताओ क्या खता, देते क्यों बद दुआ,
आपकी बगिया में, वो प्यारा सा गुल खिला। 

आप ही ने तो हमें, दम साध कर गढ़ा, 
ले कर सहारा, आपका, दिन रात चल सका।  

१०
कितना भी अब जतन करें, होंगे नहीं जुदा,
हम तो गले लगाएंगे, सब को बना सखा। 

११   
समझा मुझे कुछ काम का, सबका है शुक्रिया,
छप्पर चढ़ाया आपने, हममें ये दम कहाँ ? 

--------

Friday, May 24, 2013

ज़िन्दगी का दायरा




 ज़िन्दगी का दायरा 



पौ खुली प्राची में पर वो ही नज़ारा दिख रहा,

बांह में खंज़र छुपाए, खुदकुशी पे वो अड़ा। 



कैसे भला आए समझ, आँखें हैं पर अंधा हुआ
,
अपना चमन ही सींचता, तेज़ाब से, पागल हुआ।  



छोड़ो चलो आगे चलें, शायद फ़साना हो जुदा,

कब तलक जोहा करें, होने लगी ऊबन यहाँ। 



क्या करें सबको पता कैसे ज़माना जल रहा,

पास में दरया भरा, वो भी मगर उबल रहा। 


खूंटों में बंध के कब रहा ये ज़िन्दगी का दायरा,

कितने बगूले उड़ गए, किसका रहेगा आसरा। 



दौर ये फितरत का है, मिलता नहीं इसमें मज़ा 

रस्म जो पल्ले पड़ी, कब तक निभाए जाएगा। 

-------

Monday, May 13, 2013

ठहरा है कारवां



ठहरा है कारवां


आओ ज़रा, थम लें यहाँ, कैसी बहे हवा, 
आया नया, मुकाम अब, ठहरा है कारवां। 

सूखा हुआ, मरू सामने, चश्मा मिला नया, 
कीकड़ का घेर ही सही, नम है यहाँ धरा।  

ढल चली है सांझ पर वितान सज गया,
खामोश आके गुफ्तुगू की बात कह गया।  

मंजिल अभी तो दूर, इक पड़ाव मिल गया,
काली सियाही रात में, अलाव जल गया। 

तारों का जाल सज गया, धुंधला सा आसमाँ,
सपनों की खेप चल पड़ी, होगा सुबह को क्या ?   

--------