Sunday, January 22, 2023

'----- हर बात जरुरी है।'

 '----- हर बात जरुरी है।'









थोड़ी थोड़ी धूप कुनमुनी, थोड़ी शीत जरुरी है।।
थोड़ी थोड़ी बरसात फुरफुरी, थोड़ी हवा जरुरी है ।
थोड़ी थोड़ी हो बात तनिक फिर मौन जरूरी है।
थोड़ी थोड़ी सी घूम घाम फिर सुन-सान जरुरी है।
थोड़ी थोड़ी सी जलन ईर्ष्या द्वेष जरूरी है ।
थोड़ी थोड़ी तुनक रूठ थोड़ी मनुहार जरूरी है !
थोड़ी थोड़ी नित योग साधना, पूजा पाठ जरुरी है।
थोड़ी थोड़ी महक भरी पथ पर भटकाव जरुरी है।
थोड़ी थोड़ी कठिन डगर फिर से ढाल जरुरी है।
थोड़ी थोड़ी चटपटी चाट में थोड़ी मिर्च जरुरी है। .
थोड़ी थोड़ी रुदन भली फिर मधु हास जरुरी है।
थोड़ी थोड़ी भर उड़ान जैसे तरु शाख जरुरी है।
थोड़ी थोड़ी सी जीवन में हर बात जरुरी है।।
----