Thursday, December 5, 2013

ऐसा ही सही

ऐसा ही सही 
 
१ 
नेह रखते हैं, उनसे, महज मासूमी से,
 सब छोड़ दें उनके लिए, ऐसा भी नहीं। 
२. 
खबर रखते हैं सब, उडती हुई निगाहों से,
करीब जा रुकें तनिक, ऐसा भी नहीं। 
३.  
रिश्ते बहुत से, और भी हैं, इस जहाँ में उनके,
तोड़ कर उनको चले जाएं, ऐसा भी नहीं।  
४.  
उस जहाँ में हैं जहां, मौज़ों में हैं रहा करते, 
 पार उसके निकल जाएं, ऐसा भी नहीं। 
 ५. 
साजो सामान हैं जो उनका दिल लगाने के,
भूल कर उनको चले आएं, ऐसा भी नहीं।  
 ६.
कैसी ये रीति है, उनकी ये कैसी प्रीति भरी,
अलग ज़माने से  जा सकें, ऐसा भी नहीं।
 ७. 
हज़ारहाँ बार की हैं कोशिशें  दीवारों ने,
रोक पाएं उनका नेह वो, ऐसा भी नहीं।
 ८. 
अपने आलम में रहें, वो इसी सलीके से, 
उनने भी मन मना लियाऐसा ही सही।  
---------------

No comments:

Post a Comment